जसपुर में गुलदार का आतंक, 20 दिनों में चार से ज्यादा लोगों पर किया हमला

खबर शेयर करें -

guldar

उधमसिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में इन दिनों गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। पिछले 20 दिनों में गुलदार चार से ज्यादा लोगों पर हमला कर चुका है। लगातार हो रहे हमलों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

जसपुर में गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात फिर गुलदार ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है दो युवक बाइक से गांव लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गुलदार ने युवकों पर हमला बोल दिया। युवकों के चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके पर भीड़ देख गुलदार वहां से भागा।

यह भी पढ़ें -  विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा, दो ट्रक की आमने सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग प्रकाश चंद्र आर्या का कहना है कि जंगल में टाइगरों की संख्या बढ़ने के कारण गुलदार आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। बता दें गांव में इन दिनों दहशत का माहौल बना हुआ है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999