तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा किसान

Ad
खबर शेयर करें -

जसपुर:- खेत मे काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने झपट्टा मारा, किसान के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी को पत्र देकर तेंदुए को पिंजरा लगाकर पकडऩे की मांग की है। गुरुवार देर शाम ग्राम कासमपुर निवासी प्रीत चौहान पुत्र जितेन चौहान अपने खेत पर कार्य करके ट्रैक्टर से अपने घर को आ रहा था। ग्राम के पास गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारकर घायल करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया। ग्राम प्रधान सुषमा सैनी ने वन क्षेत्राधिकारी को पत्र देकर कहा कि एक सप्ताह से उनके ग्राम में तेंदुआ रहा है। कई कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीण अपने खेतों पर काम करने जाने से कतरा रहे हैं बच्चों और महिलाओं का अपने खेतों पर जाना बंद हो गया है। उन्होंने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकडऩे की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  रिश्ते के मामा ने 6 वर्षीय मासूम भांजी से किया दुष्कर्म

पतरामपुर वन रेंज के रेंजर आनंद सिंह रावत ने बताया कि वन कर्मियों को जांच करने के लिए भेजा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने पर तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999