हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी ने उपराष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी में देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के समापन के बाद दिल्ली लौटने से पूर्व हल्द्वानी पहुंचे थे।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। शिष्टाचार भेंट के दौरान नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें -  Video-बॉबी पंवार ने आज होने वाली रैली को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

भेंट के पश्चात मुख्यमंत्री धामी निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999