हल्द्वानी: यहां तहसील कर्मचारी ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज, बीच सड़क पर हेलमेट से हुई पिटाई।

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। तहसील में काम करने वाले एक पीआरडी जवान की हरकतों ने उसे सबके सामने शर्मसार कर दिया। एक महिला को अश्लील मैसेज भेजना उस कर्मचारी को भारी पड़ गया। जब महिला को इस बात का पता चला तो वह अपने परिवार के साथ तहसील पहुंच गई और कर्मचारी की तलाश करने लगी। हालांकि, कर्मचारी तहसील के बाहर ही बीच सड़क पर मिल गया, जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे वहीं पकड़ लिया।


परिजनों ने जब कर्मचारी से अश्लील मैसेज भेजने का कारण पूछा तो उसने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन परिजन उसकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद गुस्साई महिला ने आरोपी कर्मचारी को हेलमेट से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारी ने महिला के पैर पकड़कर माफी भी मांगी, लेकिन महिला का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

यह भी पढ़ें -  बैंकॉक में चमका उत्तराखंड, गढ़वाल के बेटे ने एशियाई बॉडीबिल्डिंग में जीता गोल्ड मेडल

बीच सड़क पर तमाशा चलता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने पहले भी कर्मचारी को इस तरह के मैसेज भेजने से मना किया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आखिरकार, महिला ने खुद सबक सिखाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें -  गधेरे में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप, एक महीने से था लापता


फिलहाल, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है, लेकिन घटना को लेकर तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। लोग इस घटना की चर्चा कर रहे हैं और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999