हल्द्वानी : संदिग्ध हालात में शिक्षिका की मौत,यहां मिला शव..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां एक शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी ऐसा खतरनाक कदम उठाने से पूर्व मृतका ने अपने पति, दीदी व महिला दोस्त को व्हाट्सअप पर मैसेज किये। जिसमे उसने कहा कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है उसके डेढ़ साल के बेटे का ध्यान रखना। इधर महिला के मृतका के मायके पक्ष वालो ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।पुलिस के मुताबिक धार बिठौरिया हरिपुर नायक निवासी 26 वर्षीय गीतांजलि देवपा पुत्री मनोहर सिंह देवपा व्हाइट हॉल स्कूल में शिक्षिका थी। 2 वर्ष पहले उसकी शादी मल्ला लोहरियासाल मुखानी निवासी अभिनव मेहरा के साथ हुई थी। गीतांजलि की डेढ़ साल का बेटा है। गीतांजलि ने स्कूल में साथी शिक्षिका से अपना दर्द साझा किया। यहां से बहन दीक्षा के घर पहुंची। वहां से पति कई फोन किए लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वह बहन के घर से चली गई। करीब पौने 4 बजे गीतांजलि का फोन आने पर उसकी सहेली कार से अपने दोस्त के साथ फतेहपुर के जंगल पहुंची तो वह बेसुध मिली। गीतांजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात मौत हो गई।मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कहा कि गीतांजलि की मौत की वजह ससुरालियों की प्रताड़ना है। हालांकि मायके पक्ष ने मुखानी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  राजपुर रोड विधानसभा के बूथ संख्या 12 में दर्शनी गेट स्थित भाजपा कार्यकर्ता अक्षत जैन जी के निवास पर भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999