हल्द्वानी विधायक सुमित पर आलाकमान ने जताया भरोसा, दी अहम जिम्मेदारी, सुमित ने कही बात

खबर शेयर करें -

पूर्व में कैबिनेट मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रहीं हल्द्वानी विधायक स्व. इंदिरा हृदयेश के बेटे और वर्तमान में हल्द्वानी सीट से विधायक सुमित हृदयेश का कांग्रेस में कद बढ़ गया है। उन्हें हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अहम रोल दिया गया है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश को हिमाचल प्रदेश की जयसिंहपुर विधानसभा सीट जिला कांगड़ा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  33 केबी लाइन टूटने से कई घरों की बत्ती गुल, देकेदारी प्रथा होने से अधिकारी मौज में, जनता परेशान

सुमित हृदयेश ने इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। यह सुअवसर मिलने के बाद सुमित हृदयेश का कहना है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मिली जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें -  नए लेबर कोड : मनमर्जी काम पर रखने निकालने की खुली छूट; जमीनी-क़ानूनी संघर्ष के रास्ते सीमित!


गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो वहीं कांग्रेस उनके इस मिथक को तोड़ने के मंसूबों के साथ तैयारी कर रही है। कांग्रेस स्टार प्रचारकों के माध्यम से हिमाचल की सत्ता को हासिल करना चाह रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999