हल्द्वानी समाचार : कोलटैक्स तिराहे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटते ही शुरू होगा चौड़ी सड़क का काम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के प्रमुख जाम प्वाइंट कोलटैक्स तिराहे पर रविवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण और जंक्शन सुधार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की सीमा में किए गए अतिक्रमण पर सीधी कार्रवाई करते हुए जेसीबी चलवा दी गई।

प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि नोटिस जारी होने के बाद कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था, लेकिन जहां नहीं हटाया गया, वहां मशीनों से ढांचा गिराया गया। एसडीएम राहुल शाह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क समतलीकरण का काम तुरंत शुरू किया जाए ताकि शहर को जाम से राहत दिलाई जा सके।

यह भी पढ़ें -  CM ने खोला विकास योजनाओं का खजाना, कुंभ-2027 समेत कई परियोजनाओं को दी 256 करोड़ की मंजूरी

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक अभियंता अनिल कनौजिया समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक हित में सहयोग करें और भविष्य में अतिक्रमण से बचें।

कोलटैक्स तिराहा शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। चौड़ीकरण और जंक्शन सुधार के बाद यहां यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निजी चिकित्सालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999