अजीबोगरीब-CM धामी के आदेश पर हल्द्वानी पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा किया दर्ज, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश हैं कि थाना व चौकी में आने वाले सभी पीडि़तों की सुनवाई हो। आनलाइन शिकायत करने व उस पर मुकदमा कर उचित जांच करने का भी प्रविधान है।

पुलिस की कार्यशैली पर कोई खास बदलाव होता नहीं दिखा रहा। इसी का उदाहरण का भैंस चोरी का मुकदमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर नैनीताल जिले की पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-एक बार फिर स्थगित हुई भारतीय थल सेना की लिखित परीक्षा

ग्राम हाथीखाल अर्जुनपुर, हल्द्वानी निवासी खष्टी देवी की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। जैसे-तैसे वह अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने कर्ज लेकर दो भैंसे खरीदी थी। भैंसों का दूध बेचकर उनकी आमदनी बढ़ रही थी, लेकिन 21 जनवरी 2022 की रात खष्टी के लिए काली रात जैसी हो गई।

चोरों ने उनकी गौशाला में बधी दो दुधारू भैंस चोरी कर ली। भैंस चोरी होने से परेशान खष्टी काफी परेशान रहीं। उन्होंने मंडी पुलिस चौकी में पहुंचकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया। पुलिस ने भैंस चोरी को हलके में लिया। मगर खष्टी की आमदनी का स्रोत ही चोरी हो गया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -यहां फुटवियर व्यापारी के गैराज में मिली राजमिस्त्री की लाश

थक हारकर परेशान खष्टी ने पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगाई। कहीं से मदद न मिली तो वह सीएम के पास पहुंच गईं। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से मामले में एफआइआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज हुआ मामला

यह भी पढ़ें -  यहां टैक्सी चालक को आयकर विभाग से आया 5 करोड़ का रिकवरी नोटिस, मामला जान होंगे हैरान

भैंस चोरी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज हो गया, लेकिन कोतवाली पुलिस को इस बारे में ज्यादा पता नहीं है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने कहा कि भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है, ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999