हल्द्वानी-रोडवेज बस हुई सड़क हादसे का शिकार चालक की मौत कई घायल

खबर शेयर करें -

 


उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हुई है आज सुबह यूपी से दुखद खबर सामने आ रही है। दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ, जब बस चालक को नींद आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बस के कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  STF का बड़ा एक्शन: कोटद्वार में नकली दवाइयों की फैक्ट्री सीज, सामने आया फर्जी रेमडेसिविर कनेक्शन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999