हल्द्वानी-घर से बाहर निकलने से पहले देखें डायवर्जन रूट, आज बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – रविवार को शहर में रामबरात निकलेगी। पुलिस ने आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी किया है जो दिन में दो बजे के बाद से लागू होगा। रामबरात के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। साथ ही ऑटो के संचालन के लिए निर्धारित स्टैंड बदला गया है।

ये रहेगा रूट प्लान –
बरेली रोड से आने वाले बड़े वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे। जबकि छोटे वाहन गांधी स्कूल तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा, आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से नवाबी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  बेटी ने ही अपने पिता को उतार दिया मौत के घाट, शराब के नशे में धुत्त होकर करता था ऐसी हरकरतें, जानकार दंग रह जाएंगे आप…।

रामपुर रोड से आने वाली समस्त बड़े वाहन टीपी नगर से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम होते हुए बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला पुल ताज चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन जाएंगे। छोटे वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा से नवाबी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन लालडांठ-मुखानी चौराहा-नवाबी रोड से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -22 साल की छोटी उम्र में लुटेरी दुल्हन कर चुकी है 5 शादी, अब आई इसकी बारी

नैनीताल रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन नैनीताल को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैंक से गंतव्य को जाएंगे।

ओके होटल से दमुवाढुंगा की ओर चलने वाले ऑटो, स्टेडियम वाली गली से संचालित किए जाएंगे।

मंगलपड़ाव ऑटो स्टैंड से लालकुआं को जाने वाले ऑटो/विक्रम/ मैजिक गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से संचालित किए जाएंगें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999