राजपुरा स्कूल में लगा टुयबेल तीन दिन से खराब पड़ा है जिसे राजेन्द्र वार्ड राजपुरा टनकपुर रोड के करीब 10 हजार की आबादी पानी के लिये तरस रही है। सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू ने बताया दस हजार आबादी में महज 10 से 12 चक्कर टैंकर से पानी बाटा जा रहा है जिसे जनता को काफी कम पानी मिल रहा नहाना धोना तो दूर की बात लोगों को पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या ने कहाँ जल्द पेजल व्यवस्था नही सुधरी तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा।
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240618-WA0053.jpg)
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240618-WA0051.jpg)