Uttarakhand Weather : उत्तराखंड सावधान!, अगले 4 दिनों तक बहुत भारी बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -
Uttarakhand Weather News heavy rain alert uttarakhand weather

Uttarakhand  Weather Update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी होने वाले है। अगले 4 दिनों तक  मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो 18, 19, 20 और 21 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले चार दिन बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 18 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 21 जुलाई तक बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की बात कही है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी जलकर खाक,महिला झुलसी

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

तो वहीं रविवार, 19 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

20 July को इन जिलों में भारी बारिश

सोमवार, 20 जुलाई को राज्य के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. तो वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी लोगों को बारिश की मार झेलनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें -  जल्द ही Kartik Aaryan के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कब?

21 July को इन जिलों में भारी बारिश

मंगलवार, 21 जुलाई को राज्य के बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999