जहरीली शराब प्रकरण में हरिद्वार के आबकारी अधिकारी को हटाया गया, 9 कर्मचारी हो चुके हैं निलंबित

खबर शेयर करें -

शासन ने हरिद्वार जिले के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें हरिद्वार में जहरीली शराब से मौत के मामले में प्राथमिक जांच में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। उन्हें अब सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर मुख्यालय देहरादून भेजा गया है। इससे पहले आबकारी विभाग के नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

विभागीय सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ एवं शिवगढ़ में शराब पीने से लोगों की मौत की अपर आबकारी आयुक्त से प्रारंभिक जांच कराई गई थी।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-सुमित हृदयेश ने इन्हें बनाया अपना प्रतिनिधि

अपर आबकारी आयुक्त की जांच में जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा की लापरवाही एवं कार्य में शिथिलता सामने आई है। इसके आधार पर उन्हें इस पद से हटाकर देहरादून मुख्यालय में तैनात किया गया है।

आबकारी आयुक्त की ओर से इससे पहले इस मामले में हरिद्वार के आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद, प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह रावत, प्रधान आबकारी सिपाही शिवराज सिंह, आबकारी सिपाही श्रवण कुमार, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार के उप आबकारी निरीक्षक किशन सिंह चौहान, प्रधान आबकारी सिपाही डिंपल रानी, प्रधान आबकारी सिपाही राजीव कुमार सैनी, प्रधान आबकारी सिपाही अनिरुद्ध शर्मा एवं आबकारी सिपाही प्रदीप दयाल को निलंबित किया जा चुका है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999