Harish Rawat Accident: हादसे का शिकार हुई पूर्व सीएम हरदा की कार, बाल-बाल बचे

खबर शेयर करें -

harish rawat

Harish Rawat Accident: उत्तराखंड में बीती रात उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार हादसे का शिकार हो गई। गनीमत ये रही की हरदा को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

हादसे का शिकार हुई पूर्व सीएम हरदा की कार

मिली जानकारी के अनुसार हरीश रावत शुक्रवार शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है हरदा की कार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों से टकरा गई। हादसा अचानक सामने आए वाहन को बचाने के चलते हुआ। गनीमत ये रही कि पूर्व मुख्यमंत्री सहित वाहन में मौजूद सभी लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- अब इन चौराहों पर चौड़ीकरण को लेकर लगाए गए निशान, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
Harish rawat accident
Harish Rawat Accident

देहरादून से दिल्ली जा रहे थे हरदा

बताया जा रहा है हरदा अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। कंकरखेड़ा क्षेत्र में अचानक एक वाहन ने काट मार दिया। हरीश रावत के चालक का कार को बचाने के चलते गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ गया और उनकी कार अन्य गाड़ियों से टकराते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरदा की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें -  PM Modi ने किया विशेष डाक टिकट का विमोचन, मंच से दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

हरदा को दूसरी गाड़ी से किया रवाना

गनीमत ये रही कि हादसे में किसी भी शख्स को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था करवाई। जिसके बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999