यहां पुलिस ने पति को पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। यहां पुलिस ने दिल्ली से एक पति को पत्नी से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया और वहां उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।


शहर कोतवाल राजेंद्र कठैत ने बताया कि 7 माह पूर्व दिल्ली की एक महिला ने पूर्व दिल्ली में तहरीर दी थी जिसके अनुसार उसका पति उसे घुमाने के लिए हरिद्वार लाया था। आरोप है कि पति ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर ही बेरहमी से पिटाई की थी। डर की वजह से महिला विरोध नहीं कर पाई। जिसके बाद दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  यहाँ हुए धर्मान्तरण पर सीएम धामी सख्त, कहा ऐसे लोगों के लिए ही तो बनाया हैं सख्त क़ानून

घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते दिल्ली पुलिस ने मुकदमा यहां ट्रांसफर करा दिया था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीण कुमार निवासी हिमगिरि एनक्लेव चंद्र विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस पिछले 7 माह से आरोपी की तलाश में लगी हुई थी लेकिन वह अभी तक फरार चल रहा था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999