यहां पुलिस ने रुद्रपुर का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


रूद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एएनटीएफ टीम द्वारा नशे का कारोबार करने लोगों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम के साथ संयुक्त चैकिंग करते हुए मेन हाईव पर एक संदिग्ध स्प्लेण्डर को रोका तो बाईक सवार व्यक्ति वापस गदरपुर की ओर मोड़ने का प्रयास करने लगा और हड़बड़ाकर बाईक सहित गिर पड़ा।

पुलिस टीम ने उसके पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्ति से तलाशी में उसके पास 1 मोबाइल और 50 ग्राम अवैध स्मैक व 320 रुपये नगद बरामद हुए। अवैध स्मैक के सम्बन्ध में पूछने पर उसने बताया कि वह गदरपुर और रुद्रपुर क्षेत्र में स्मैक बेचता है। स्मैक को वह गदरपुर से लेकर आता है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप! सितारगंज का मामला

टीम में पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ भारत सिंह, रूद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसएआई कमाल हसन, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, महेश काण्डपाल, कांस्टेबल आसिफ हुसैन, महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999