यहां बेटे संग बाइक पर जा रही वृद्ध महिला पर बाघ ने किया हमला

Ad
खबर शेयर करें -

वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत ग्राम टेड़ा क्षेत्र में अपने बेटे के साथ रामनगर से बाइक पर घर जा रही एक वृद्ध महिला पर पीछे से अचानक बाघ ने हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  सरकार वादे से मुकरी तो होगा फिर आंदोलन -किसान नेता

घटना के संबंध में घायल महिला के पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी 68 वर्षीय मां देवकी देवी अपने पुत्र मदन सिंह के साथ बाइक से रामनगर से अपने घर ग्राम पाटकोट जा रही थी इसी बीच टेड़ा के समीप अचानक एक बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया जिसमें यह महिला घायल हो गई दुर्घटना में बाइक गिरने से महिला का पुत्र मदन सिंह भी चोटिल हो गया।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित G20 क्राप्ट बाजार प्रदर्शनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद, बिच्छू घास की जैकेट बनी आकर्षण,


बाघ के हमले का शिकार हुई महिला का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है वहीं वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त शुरू कर दी गई है, साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सावधानीपूर्वक गुजरने की अपील की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999