यहां बेटे संग बाइक पर जा रही वृद्ध महिला पर बाघ ने किया हमला

खबर शेयर करें -

वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत ग्राम टेड़ा क्षेत्र में अपने बेटे के साथ रामनगर से बाइक पर घर जा रही एक वृद्ध महिला पर पीछे से अचानक बाघ ने हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में घायल महिला के पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी 68 वर्षीय मां देवकी देवी अपने पुत्र मदन सिंह के साथ बाइक से रामनगर से अपने घर ग्राम पाटकोट जा रही थी इसी बीच टेड़ा के समीप अचानक एक बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया जिसमें यह महिला घायल हो गई दुर्घटना में बाइक गिरने से महिला का पुत्र मदन सिंह भी चोटिल हो गया।

यह भी पढ़ें -  आधार कार्ड- अब घर बैठे बनवा सकेंगे 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड, बस करना होगा ये काम, पढ़े पूरी खबर


बाघ के हमले का शिकार हुई महिला का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है वहीं वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त शुरू कर दी गई है, साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सावधानीपूर्वक गुजरने की अपील की है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999