यहां तेंदुए ने एक ही दिन में तीन लोगों पर कर दिया हमला, गांव में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

प्रदेश में तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान में दपौ गांव में तेंदुए ने एक ही दिन में एक ही गांव में तीन लोगों पर हमला कर दिया तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुलदार ने एक ही दिन में तीन लोगों पर किया हमला
भतरौजखान के दपौ गांव में तेंदुए ने एक दिन में तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ममता रावत (48) घर के पास ही खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आस-पास मौजूद लोगों के शोर मचाने के कारण तेंदुए वहां से भाग गया जिस से उसकी जान बच गई। लेकिन ममता गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें -  यहां विधायक ने 19 लाख की धनराशि से ब्रिटिश कालीन वन विभाग के जीर्ण-शीर्ण क्रू-स्टेशन के पुर्ननिर्मित मॉडल का किया लोकार्पण

खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर किया हमला
शुक्रवार को ही दपौ गांव में ही तेंदुए ने जहां पर पहले महिला पर हमला किया था उस से कुछ ही दूरी पर खेत में काम कर रहे महेश नैनवाल (45) पर हमला कर दिया। हिम्मत ना हारते हुए उन्होंने शोर मचाया तो गांव वाले वहां पहुंचे। जिस से तेंदुआ वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें -  बच्चीधर्मा निवासी इंडियन ऑयल डिपो टैंकर परिचालक की रूद्रपुर में बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज

घर लौट रहे पुरोहित को हमला कर किया घायल
थोड़ी ही देर बाद उसी गांव में तेंदुए ने यजमान के घर से अपने घर को लौट रहे एक पुरोहित पर हमला कर दिया। हमले में नौघर निवासी प्रदीप कुमार (30) घायल हो गई। लेकिन गांव वालों के आने से उनकी जान भी बच गई।

लेकिन एक ही दिन में तीन लोगों पर हमला करने के कारण लोगों में डर का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने पर भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  ब्लॉक सभागार रामनगर में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अध्यक्षता में महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं लैंगिक भेदभाव का उन्मूलन संबंधित कार्यशाला का आयोजन
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999