यहां 15 साल की लड़की को घुमाने के बहाने लाई थी बुआ, यहां कर दिया ऐसा कांड

खबर शेयर करें -


देहरादून: एक नाबालिग लड़की को उसकी बुआ घुमाने के बहाने देहरादून ले आई। 15 साल की किशोरी को उसकी बुआ ने देहरादून में बेच दिया। इतना ही नहीं, उसकी जबरन शादी भी करा दी गई। इस मामले की जानकारी एक ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को बचा लिया।


शिकायत के आधार पर रिश्ते की बुआ और कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। 15 साल की भतीजी को देखकर बुआ का दिल नहीं पसीजा। घुमाने के बहाने उसे शहर लेकर आई है और उसका सौदा कर दिया। वह नहीं जानती थी कि उसकी बुआ उसके साथ ऐसा काम करेगी।

यह भी पढ़ें -  विनीत तोमर ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर आज अपने कार्यालय कक्ष में गूगल मीट के माध्यम से जनपद के प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से वार्ता की


थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि घटना को लेकर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट से जुड़े विशाल थापा ने तहरीर देकर बताया कि वह ट्रस्ट से जुड़ी पूजा सुब्बा और पूर्वा सिंह के साथ बृहस्पतिवार को ठाकुरपुर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे एक किशोरी रोती हुई मिली। उससे पूछताछ की गई तो बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें -  गौलापार के इस गांव की महिला ने दर्ज कराया पति, ससुर व सास पर दहेज उत्पीड़न का केस, बच्ची व खुद को बताया जान का खतरा


15 साल की किशोरी को बुआ रीता अपने साथ देहरादून लेकर आई। आरोप है कि यहां जबरन रवि शर्मा निवासी ठाकुरपुर से उसकी शादी करा दी। रवि नशे का आदी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रीता और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  आंगन में खेल रही थी बच्ची, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999