उत्तराखंड में 11 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, एक क्लिक में पढ़ें ताजा अपडेट

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update uttarakhand mausam

Uttarakhand Weather  News: नवंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में ठंड का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हालांकि, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड में 11 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 11 नवंबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के सभी जनपदों में बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने के चलते दिन में हल्की धूप खिल सकती है, जबकि सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें -  स्कूल वैन में अचानक लगी आग, मौके पर मची चीख-पुकार

12 और 13 नवंबर का मौसम अपडेट पढ़ें

वैज्ञानिकों की माने तो 12 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। जबकि 13 नवंबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा। वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश और 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ़बारी की संभावना जताई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999