गेस्ट हाउस के कमरे के बेड के अंदर युवती की लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जाँच में जुटी

खबर शेयर करें -

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कपूर गेस्ट हाउस के कमरे में बैड के भीतर युवती का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।शव एक से डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है।जिस कमरे में महिला रुकी थी उसकी कमरे में बेड के नीचे महिला का शव को छिपा कर रखा गया है।जो कि हत्या की साजिश की ओर साफ इशारा कर रहा है।महिला के साथ उसका पति भी रुका था।

परन्तु पति का कोई सुराग नही लग पा रहा।शव अधिक दिन पुराना होने के चलते पता लगाना मुश्किल है हत्या कैसे हुई है।कमरे में से दुर्गंध आने से आस-पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुँची पुलिस ने कमरा खोल कर देखा तो कमरे में से तेज़ दुर्गंध आयी और देखा तो बैड के भीतर महिला का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था।बताया जा रहा है कि दोनों वेस्ट बंगाल के रहने वाले थे ।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ जा रही कार खाई में गिरी ,एक की मौत दो गंभीर

और महिला मसूरी में ही कार्यरत थी।मौके पर एसओ राजपुर सीओ डालनवाला एसपी सिटी देहरादून वह फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर अपनी कार्यवाही की पुलिस लॉज मालिकों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे के लिए जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999