पत्नी की हरकतों से परेशान होकर पति पहुंचा थाने, की शिकायत

खबर शेयर करें -

पति की हरकतों से पत्नियों के परेशान होने के मामले अक्सर थाने पहुंच जाते हैं। पत्नी से परेशान होकर थाने पहुंचने के मामले कम ही थाने पहुंचते हैं। लेकिन, बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे पुलिस भी हैरान है। पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंचे पति ने अपनी पत्नी को नारी निकेतन भेजने की मांग की है।पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कई दिनों से उसके साथ नहीं रहती है। उसका आरोप है कि वो देह व्यापार के लिए अन्य महिलाओं को भी उकसा रही है।

यही नहीं हाल ही में उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह किसी अन्य युवक के साथ अश्लील हरकतें करती नजर आ रही है। पति ने पुलिस अधीक्षक से वीडियो की जांच की मांग की है।जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के पास पहुंचे एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसकी पत्नी गलत काम करती है और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए उकसाती है। पति ने कहा है कि उसकी पत्नी की हरकतों से पूरा गांव परेशान है। यह मामला क्षेत्र में चर्चाओं में है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बागेश्वर सामूहिक आत्महत्या सुसाइड नोट में चार मौतों का खोला राज,14 साल की बेटी के 12 पन्नो की दर्दभरी सुसाइड कहानी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999