दहेज की मांग पूरी हुई तो पत्नी को गला घोट कर मार दिया लोभी पति ने, एक साल पहले हुआ था विवाह

खबर शेयर करें -

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली को नजुमपुर पनियाली निवासी पूरण सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि पुत्री अंशु (21) का विवाह 9 दिसंबर 2021 को टोडा कल्याणपुर निवासी राहुल के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं हुए।

दहेज में तीन लाख रुपये की मांग ससुराल वाले कर रहे थे। 10 अप्रैल को अंशु अपनी बड़ी बहन शालू के घर गांव गोदना पुरकाजी गई थी। जहां अंशु ने बताया था कि दहेज के लिए उसे जान से मारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  अवैध खनन को लेकर बड़ी बैठक. हुए यह अहम फैसले ।।

मंगलवार शाम करीब छह बजे फोन से सूचना मिली कि अंशु को ससुराल पक्ष के लोगों ने मार दिया है। पुलिस ने मामले में पति राहुल, ससुर अमरजीत, सास रेखा और देवर दीप सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

शुक्रवार को पुलिस ने मामले में आरोपी पति राहुल को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सीओ विवेक कुमार ने बताया कि युवक ने पुलिस पूछताछ में पत्नी का गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात कबूली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999