अगर आप भी यूज कर रहे हैं ये व्हाट्सएप तो हो जाएं सावधान! पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने उन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिन्होंने व्हाट्सएप पिंक नामक ऐप डाउनलोड किया है। मुंबई पुलिस ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, व्हाट्सएप पिंक एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए एक रेड अलर्ट, साथ ही एक तस्वीर के साथ इस ऐप को डाउनलोड करने के नतीजों और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के उपेंद्र केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में है सदस्य

तस्वीर में लिखा है, ‘अतिरिक्त फीचर्स के साथ नए पिंक लुक वाले व्हाट्सएप के बारे में हाल ही में व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं के बीच चल रही खबर एक अफवाह है जो दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर के माध्यम से आपके मोबाइल को हैक कर सकती है।

यह कोई असामान्य उदाहरण नहीं है, जब जालसाज भोले-भाले उपयोगकर्ताओं को साइबर धोखाधड़ी करने के लिए अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह की नई तरकीबें और तरीके अपनाते हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए जागरूक, सतर्क और चौकस रहने की जरूरत है। डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें -  वर्तमान में उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा रेलवे के 18901 करोड़ के 243 किलोमीटर लाइन के चार प्रोजेक्ट गतिमान -अजय भट्ट


व्हाट्सएप को गुलाबी रंग में डाउनलोड करने से मोबाइल फोन के सारे डाटा यह ऐप चुरा लेता है। इसमें फोन में सेव नंबरों और तस्वीरों का दुरुपयोग, वित्तीय नुकसान, आपकी साख का दुरुपयोग, स्पैम संदेश और बहुत कुछ हो सकता है। मुंबई पुलिस ने लोगों को तत्काल ह्वाट्सऐप पिंक को अनइंस्टाल करने की सलाह दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999