उत्तराखंड में 3 और 4 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मार्च के शुरू होते ही उत्तराखंड के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग की माने तो 3 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड में 3 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 मार्च को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। होली पर मौसम साफ रहने से लोग त्योहार को पूरी तरह एन्जॉय करेंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में इस तरह की गर्मी की मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदला पैटर्न है। जबकि जनवरी-फरवरी में बारिश न होने की वजह से भी तापमान में और इजाफा देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -  लू से बचना चाहते हैं तो अपना लें आयुर्वेदिक डॉक्टर के ये नुस्खे, नहीं तो सताएगी गर्मी

इस साल मार्च गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाएगा
जानकारों का मानना है कि इस साल मार्च गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाएगा। देहरादून की मौसम की बात करें तो सुबह से मौसम साफ है, सुबह से ही धूप खिली हुई है। इस बार गर्मी भी अपने तेवर जल्दी दिखा रही है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च में इसी तरह का ही मौसम रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में छह मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 28 टेबल, 8 राउंड, एक टेबल में 5 कार्मिक, सुबह 8 बजे से मतगणना, मोबाइल रहेगा प्रतिबंध
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999