अपने गांव में प्रवास पर योगी आदित्यनाथ, भतीजे के मुंडन संस्कार में हुए शामिल

खबर शेयर करें -

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। आज बुधवार को भी वह अपने गांव में ही प्रवास पर ही हैं।गांव में उन्‍होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।


पंचूर गांव योगी आदित्यनाथ ने गांव की पगडंडियों का भ्रमण किया। इस दौरान वह ग्रामीणों से भी मिले। पुराने लोग को उन्होंने नाम लेकर पुकारा। बच्चों में योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। गांव भ्रमण के दौरान वह कई जगह रुके। उन्होंने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया। सभी से उन्होंने मुस्कुराकर मुलाकात की और अभिवादन स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें -  फिर लव जिहाद? जौहर जेनाई ने की अपनी गर्लफ्रेंड सुमेधा शर्मा की हत्या

भ्रमण के बाद योगी आदित्यनाथ अपने घर में भतीजे के मुंडन संस्कार में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात वह योग गुरु बाबा रामदेव के पोखरी स्थित वेदा लाइफ संस्थान में पहुंचे। यहां से उनका महागढ़ मंदिर में जाने का भी कार्यक्रम है। योगी आदित्यनाथ बुधवार को भी अपने घर पर ही रुकेंगे। हालांकि अभी उनका पुख्ता कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999