चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी मैदान में, बहुगुणा के रिकार्ड पर टिकी नजर

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी। उत्तराखंड बनने के बाद से राज्यमंत्री को विधानसभा मेें एण्ट्री मारने के लिए अभी तक संपन्न उपचुनावों में विजय बहुगुणा का रिकार्ड अजेय बना हुआ है। इधर वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में होने वाले उपचुनावों में कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं। इस पर सियासी पंडितों की नजरें लगी हुई हैं। विदित हो कि सीएम पुष्कर सिंह धामी हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में खटीमा से चुनाव हार गये थे। अब वे चंपावत से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं। इसके लिए चम्पावत से पूर्व में चुने गये कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया था। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व हुए उपचुनावों में चार मुख्यमंत्रियों को चुनावी परीक्षा से गुजरना पड़ा। इनमें से अभी तक सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकार्ड तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा के नाम पर है। 2002 में हुए प्रथम उपचुनाव में तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी ने भाजपा के रामसिंह बिष्ट को लगभग 22 हजार मतों से हराया था। नारायण दत्त तिवारी को 32913 और भाजपा के रामसिंह बिष्ट को 9693 मत मिले। 2007 में हुए उपचुनाव में तत्कालीन सीएम भुवन चन्द्र खंडूड़ी को 22708 व कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह नेगी को 8537 मत मिले। 2012 में हुए सितारगंज विधानसभा के उपचुनाव में तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा को 53766 व भाजपा के उम्मीदवार प्रकाश पंत को 13812 मत मिले थे। 2014 में हुए धारचूला विधानसभा के उपचुनाव में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने भाजपा के बीडी जोशी को लगभग 19000 मतों से हराया था। इधर एक बार फिर से राज्य के सीएम चंपावत से मैदान में उतरे हैं। अब देखना यह है कि धामी इन चुनावों में कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मानसखण्ड मन्दिर माला योजना के अन्तर्गत पर्यटन को बढावा देने हेतु कैंचीधाम मन्दिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान व सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में मंगलवार को कैंचीधाम मन्दिर परिसर में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं मन्दिर समिति के साथ समीक्षा की

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999