हल्द्वानी में होगा अंडरपास का निर्माण, क्या ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात !

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। त्योहारों के मौके पर पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ता है और इसके बाद भी परेशानी का हल नहीं निकलता है। वहीं नैनीताल रोड और मुखानी जैसे मुख्य मार्गों पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आते हैं। जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में आईजी कुमाऊं ने शहर में जाम की समस्या को हल करने हेतु प्रोजेक्ट को सामने रखना। शहर में अंडरपास और पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इस प्रोजोक्ट में करीब 2.75 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

आईजी कुमाऊं डॉ. निलेश आनन्द भरणे ने शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने हेतु 2.75 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा। मंडी बाईपास रोड पर 1.35 करोड़ की लागत से पार्किंग बनेगी और एक करोड़ रुपए अंड़रपास निर्माण में खर्च होंगे। वहीं ट्रैफिक लाइट आईलैंड, यूनीपोल, विद्युत ट्रांसफॉर्मर, पेड़ों की कटाई-छटाई और सौंदर्यीकरण के लिए 33 लाख रुपए का प्रस्ताव रखा गया। आईजी कुमाऊं डॉ. निलेश आनन्द भरणे ने कहा कि ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए इन सभी निर्माण को जल्द फ्लोर पर उतारा जाएगा। जो काम हो सकते हैं उन्हें एक माह पर पूरा करने की कोशिश रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं के खिलाफ एक्शन मुख्यमंत्री द्वारा उठाए कदम से जगह-जगह बाइक रैली का आयोजन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999