हरिद्वार में नदी में फंसी यूपी रोडवेज की बस, गले-गले आई 70 सवारियों की जान

खबर शेयर करें -

पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्‍तर बढ़ गया है। शनिवार को हरिद्वार के लालढांग में कोटा वाली नदी ऊफान पर आ गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन की सवारियों से भरी बस नदी के बीच फंस गई। क्रेन की मदद से फिलहाल बस को नदी में ही यथावत रोका गया है। बस में करीब 70 सवारी मौजूद हैं।

हरिद्वार में सुबह से बारिश जारी
हरिद्वार में सुबह से ही वर्षा हो रही है। सुबह कुछ देर को तेज वर्षा हुई उसके बाद धीमी परंतु लगातार वर्षा हो रही है। इसके चलते स्थानीय लोग जल भराव की आशंका से डर गए हैं।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना में महत्वपूर्ण ऑक्सीजन सप्लाई है, इसके लिये जिला बेस चिकित्सालय में 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लान्ट संचालित हो जाएगा

हालांकि अभी तक बिजली और पानी सप्‍लाई पर इसका असर नहीं पड़ा है। लेकिन इस बात की पूरी आशंका है कि अगर अगले कुछ घंटे तक यही स्थिति बनी रही तो लंबे समय के लिए बिजली कटौती हो जाएगी और पानी भी बंद हो जाएगा।

देहरादून में झमाझम बारिश, चारधाम यात्रा बाधित
शनिवार सुबह देहरादून में अचानक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। देहरादून उत्तरकाशी व बागेश्वर में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार ने गन्ना किसानों का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया जबकि 50 फ़ीसदी महंगाई बढ़ चुकी है पूर्व दर्जा मंत्री कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय

उत्‍तरकाशी-पौड़ी में फटा बादल
वहीं पौड़ी जिले में थलीसैंण ब्लाक के अंतर्गत ग्राम रौली में बीती रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। उत्‍तरकाशी के पुरोला में भी बादल फटने की घटना सामने आई है। बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से बंद हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999