हरिद्वार में भी ढोंगी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी जारी, 45 बहरूपिया साधु अरेस्ट

खबर शेयर करें -
fake sadhus arrest in haridwar

उत्तराखंड में ढोंगी बाबाओं के खिलाफ धामी सरकार ने ऑपरेशन कालनेमी शुरू किया है. हरिद्वार पुलिस ने भी अभी तक जिले से 45 बेहरुपी साधुओं को अरेस्ट किया है. धामी सरकार का ये अभियान नकाबपोश ढोंगियों के मुखौटे उतारेगा.

ढोंगियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी जारी

ढोंगी साधुओं के लिए उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमी अभियान शुरू किया गया है. जिसके बाद हरिद्वार के देहात क्षेत्र से लेकर सिटी एरिया के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने अलग-अलग दो टीमों का गठन किया है. टीम में सीओ से लेकर सिपाही तक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के 2000 पदों पर होगी भर्ती, आठ नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

हरिद्वार से अरेस्ट हुए 45 ढोंगी साधु

अभियान के तहत देहात क्षेत्र की टीम ने कलियर क्षेत्र से 6 ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार किया है. जबकि शहर क्षेत्र की टीम ने ताबातोड़ कार्यवाही करते हुए कोतवाली नगर ने 13, श्यामपुर 18 और कनखल ने 8 ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस का ये अभियान निरंतर जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ मार्ग में स्थित खाद्य की दुकान पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना जरूरी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999