केदारनाथ में सुशांत राजपूत के नाम से नहीं बनेगा सेल्फी पॉइंट,अब वीर सपूत के नाम बनेगा

खबर शेयर करें -

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अभी 2 दिन पहले ही घोषणा की थी कि केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत कि सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जाएगा जिससे वहां आने वाले श्रद्धालु उनके कटआउट के साथ फोटो खिंचवा सकें लेकिन मीडिया ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए ,साफ तौर पर कहा कि जब सरकार ने केदारनाथ फिल्म पर ही उत्तराखंड में बैन लगा दिया था ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत का केदारनाथ में सेल्फी प्वाइंट बनाने का क्या मतलब है ऐसे में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस बात का संज्ञान लेते हुए अभी आइडिया को ड्रॉप कर दिया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम मार्ग में विभिन्न जगहों पर भारत के वीर सपूत और देश के प्रथम रक्षा प्रमुख यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत जी के नाम के सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। ये हमारी तरफ से धरती पुत्र को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही यात्री भी अपने साथ देवभूमि से कुछ भावपूर्ण स्मृतियां लेकर जा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  टिहरी जनपद में रेत से भरा डंपर नियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटा डंपर की चपेट में आकर युवक की हुई दर्दनाक मौत पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999