ननदोई के साथ प्यार में डूबी महिला ने कर दिया पति का ही कत्ल

खबर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश। यहां हरदोई जिले में एक महिला, ननदोई के प्यार में ऐसी डूबी कि अपने ही पति की हत्या बेदर्दी से कर दी। महिला ने हत्या करने के बाद मामले को छुपाने का भी प्लान बना लिया था, लेकिन ससुर को शक हुआ और उसने पुलिस को शिकायत कर दी, जिसके बाद सारा राज खुलकर सामने आ गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी के बाद जब आरोपी महिला ससुराल आई तब तक सब ठीक ही था। पति-पत्नी के बीच प्यार था, संबंध थे, सही से रह रहे थे। इसी बीच बहनोई की एंट्री होती है। महिला का दिल अपने ननदोई पर आ जाता है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो जाता है। पत्नी की बेवफाई की भनक पति समेत पूरे परिवार को हो गई थी। पति प्यार से अपनी पत्नी को समझा रहा था। लेकिन महिला पूरी तरह से अपने ननदोई के प्यार में डूबी हुई थी। महिला को पति ने एक बार रंगे हाथ पकड़ भी लिया था। महिला को डर हुआ कि कहीं पति सबके सामने उसकी राज को खोल न दे। लिहाजा महिला द्वारा ननदोई के साथ पहले से सेटिंग के अनुरूप शुक्रवार को पति के साथ जैसे ही वो खेत पर पहुंची पहले दुपट्टा से उसका गला कस दिया, फिर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। जिसके कुछ समय बाद खबर आई कि शख्स पेड़ से गिरकर घायल हो गया है। जब तक लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू में शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन…. इस मुद्दे को लेकर हो रहा है यह आंदोलन

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999