गैरसैंण में होगा बाल संसद का आयोजन, विधानसभा सत्र भी होगा डिजिटलाइज : खंडूड़ी

खबर शेयर करें -

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने बताया कि जल्द ही पौड़ी जिले में बनाये गये स्थाई अवैध अतिक्रमण पर भी कार्यवाही की जायेगी। छोटा अतिक्रमण हो या बड़ा अतिक्रमण किसी को बख्शा नहीं जायेगा।

श्रीनगर गढ़वाल पहुॅची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आने वाले 5,6 जून को गैरसेंण में युवा संसद का आयोजन किया जायेगा। जिसमें छात्रों को यह जानने समझने को मिलेगा कि सदन किस तरीके से कार्य करता है। कैसे योजनाएं बनाई जाती है, इन सब की जानकारी छात्रों को मिलेगी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि देहरादून व गैरसैंण विधानसभा के लिए कितने कर्मचारियों की आवश्यकता है इसका आकलन किया जाएगा इसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया की जायेगी।

यह भी पढ़ें -  नहीं हुई प्रदेश से मानसून की विदाई, सितंबर में भी बारिश के आसार, इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट


साथ ही विधानसभा सत्र को डिजीटलाइज करने की भी कोशिश की जा रही है। बताया कि जल्द ही एक क्लिक पर लोगों को जब से राज्य बना है तब से अभी तक का विधानसभा सत्र के अंदर हुई गतिविधियों, सवाल जवाब की जानकारी मिल पायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999