पौड़ी में चार साल की बच्ची को आंगन से उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव

खबर शेयर करें -

कोटद्वार (पौड़ी)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा तिमली के तोक ग्राम भतकोट में गुलदार ने एक चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना दिया।

घटना आज गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार वर्षीय पुत्री दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी।

यह भी पढ़ें -  रील के चक्कर मे गई जान,गंगा में डूबा युवक,मौत

इसी दौरान घात लगा कर बैठे गुलदार ने उसे पर हमला कर दिया और जबड़े में जकड़ कर उसे आंगन से नीचे खेतों की ओर ले गया।

स्वजनों का शोर सुन अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी कोशिश के बाद घर से कुछ दूर झाड़ियों में दृष्टि का शव बरामद हो गया।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में हंगामा, लगे मुर्दाबाद के नारे, नोटिस जारी

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने वन विभाग पर क्षेत्र के प्रति निष्क्रियता का आरोप लगाया।

कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में आए दिन गुलदार के हमलों की घटना हो रही है। लेकिन, विभाग की तरफ से आमजन को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। कहा कि जनप्रतिनिधि भी इस ओर से आंखे मूंदे हुए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999