रायबरेली में सोनिया गांधी, राहुल और अखिलेश यादव के साथ दिखेंगी एक मंच पर

खबर शेयर करें -


रायबरेली : सोनिया गांधी रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में उनके साथ मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव होंगे। यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी अखिलेश यादव के साथ मंच शेयर करेंगी।

जिले की राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यह पहली बार हो रहा है, जब एक ही दिन दिग्गजों का जमावड़ा लग रहा है। चुनावी बाजी कौन मरेगा, यह चार जून को पता चलेगा, लेकिन इस दिन सियासी तपिश जरूर बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें -  पेड़ से गिरकर भाजपा नेता की पत्नी की मौत, -मवेशियों का चारा लेने गयी थी मृतका

सप्ताह में दूसरी बार आएंगे अमित शाह

ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर जहां एक सप्ताह में दूसरी बार गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। उनकी मौजूदगी में सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। वहीं शहर के राजीव गांधी स्टेडियम शिवाजी नगर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव संयुक्त रूप से जनसभा करके सियासी तपिश बढ़ाएंगे। वैसे तो रायबरेली में पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को है। 18 मई को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा, लेकिन शुक्रवार का दिन इस चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊँ-यहां निवर्तमान महिला पार्षद ने युवक पर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करने का लगाया आरोप,मुकदमा दर्ज

अमित शाह, राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश का कार्यक्रम


केंद्रीय मंत्री अमित शाह 12:45 बजे इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में उतरेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से परशुरामपुर ठेकहाई में उतरेंगे। यहां से सभा स्थल 1:15 पहुंचेंगे और 2:05 पर उड़ान अकादमी के लिए हेलीकॉप्टर से जाएंगे। इसी तरह सपा मुखिया अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से 2:45 पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और फिर कार से 2:50 पर राजीव गांधी स्टेडियम आईटीआई शिवाजी नगर के मैदान में पहुंचेंगे। राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रॉयल स्कूल में उतरेंगे और वहां से कार से सभा स्थल शिवाजी नगर पहुंचेंगे। यहां पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। 4:45 पर सभा खत्म हो जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999