रामनगर में दो युवकों ने ड्राइवर के साथ की मारपीट ,छीने रुपए

खबर शेयर करें -

रामनगर : एक व्यापारी के यहां ड्राइवरी का कार्य करने वाले एक युवक से दो युवकों ने 30 हजार रुपये नकद व 1 लाख छः सौ रुपये का चेक छीन लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम सावल्दे पूर्वी, रामनगर निवासी सुखदेव कुकरेती पुत्र दाताराम कुकरेती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 4.9.2024 की रात्रि के लगभग 9.30 बजे बाजार, रामनगर से अपने ड्यूटी करके बाइक से अपने घर सावल्दे पूर्वी जा रहा था। सेमलखलिया चौराहे के पास पहुंचते ही दो व्यक्तियों दीपू रूपवाल पुत्र दान सिंह रूपवाल ग्राम बासीटीला तथा सूरज नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी निवासी हिम्मतपुर डोटियाल ने उसे रोका और गाली गलौज देकर उसके सिर पर चाकू और अन्य हथियार से वार किया। जब सुखदेव ने उनसे पूछा कि उसे क्यों मार रहे हो वे उसे गाली देकर जान से मारने की धमकी देने लगे और उसकी जेब से 30 हजार रुपये तथा उसके मालिक का दिया हुआ पंजाब नेशनल बैक, रामनगर का एक लाख छः सौ रुपये का चैक छीन लिये। भी ले गये ।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: आईजी आवास से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े चोरी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सुखदेव ने बताया कि वह ऋषि कुमार तेल वालों की फर्म में ड्राइवर है। उक्त राशि एवं चैक उसके मालिक ने उसे बैंक मे जमा करने हेतु दिये थे। जो उक्त दोनों लोगो ने उससे छीन लिया और उसके सिर व नाक मे ढालदार चाकू से कई बार वार किये। जिससे उसके सिर व नाक से खून निकलने लगा। वह उक्त लोगों के चंगुल से भाग कर अपने भाई के पास पहुँचा और फिर सरकारी अस्पताल पहुंचा जहां उसके सिर पर 6 टांके व नाक पर दो टांके लगे हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  एनयूजे उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक राज्यस्तरीय महाधिवेशन 8-9 मार्च को होगा।

सुखदेव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(1), 352, 115(2), 351(3), 309(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की चांज एसआई जोगा सिंह संधु के हवाले की है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999