आईएसबीटी परिसर में मिला बस परिचालक का शव, सिर पर मिले घाव, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में एक बस परिचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक के सिर पर घाव हैं। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। शव मिलने की खबर की हड़कंप मच गया। वहीं, घटनास्थल पर भारी भीड़ भी जुट गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक परिचालक भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू पुत्र दीप सिंह भंडारी ,ग्राम भेनटला, टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था। मृतक परिचालक बस मालिक का पार्टनर भी था। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज नवीन डंगवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चमोली में बारिश का कहर : नंदप्रयाग में मलबे की चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत, घर क्षतिग्रस्त
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999