HNBGU छात्रों के लिए बड़ी खबर, क्वालीफाइंग पेपर पास करने का मिला आखिरी मौका

खबर शेयर करें -

 

hnb-garhwal-university-srinagar_11zon

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने उन छात्र-छात्राओं को एक अंतिम अवसर देने की घोषणा की है, जो Qualifying Paper- Environment Science, Elementry Book-Keeping and accountancy में अर्हता (Qualified) प्राप्त नहीं कर पाए थे।

विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की 25वीं बैठक में छात्रों के भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि 21 सितंबर 2026 है। जबकि आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है। विवि ने परीक्षा शुल्क पांच हजार रुपए तय की है। परीक्षा केंद्र बिड़ला परिसर श्रीनगर गढ़वाल है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं -सन्दिग्ध परिस्थितियों में इंटरमीडिएट की छात्रा की लाश पंखे से लटकती मिली… फॉरेंसिक टीम मौके पर…

छात्र ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hnbgu.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय कैश काउंटर, ऑनलाइन या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा किया जा सकता है। बैंक ड्राफ्ट ‘वित्त अधिकारी, हेमवती नन्दन बहुगुणा, गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल’ के नाम देय होगा। शुल्क विवरण और परीक्षा फॉर्म को अपने महाविद्यालय/संस्थान के प्राचार्य से अग्रसारित (forward) करवाकर 20 अक्टूबर, 2026 तक परीक्षा अनुभाग में जमा कर अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) प्राप्त कर सकते हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दामादˈ ने कर रखा था नाक में दम रोज करता था ऐसी हरकत… तंग आकर सास ने कर दिया ऐसा कांड की भूले से नहीं भूल पा रहे इलाके के लोग
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999