लालकुआं -सन्दिग्ध परिस्थितियों में इंटरमीडिएट की छात्रा की लाश पंखे से लटकती मिली… फॉरेंसिक टीम मौके पर…

खबर शेयर करें -

लालकुआं। अज्ञात कारणों के चलते हल्दूचौड़ स्थित बच्चीधर्मा गांव में एक किशोरी की फांसी के फंदे में झूलती लाश बरामद हुई है। मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यहाँ लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हल्दूचौड़ स्थित बच्चीधर्मा निवासी हेम पांडे की 17 वर्षीय बेटी नेहा पांडे का शव घर में फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला है, घटना के समय किशोरी की मां हंसी पाड़े सब्जी लेने बाजार गई थी। इसी दौरान किशोरी का शव घर में स्थित पंखे में चुन्नी से लटका हुआ था। इधर सूचना पाकर मौके पर पंहुंचे कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना” करने के बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने बारिकी से निरीक्षण कर किशोरी के शव को उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है‌। पुलिस के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ थी। नेहा इंटरमीडिएट की छात्रा थी। जिसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999