नैनीताल – जनपद में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग का आह्वान- जिला निर्वाचन अधिकारी- ललित मोहन रयाल।

खबर शेयर करें -
 *

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार डिजिटाइजेशन के कार्य के साथ बीएलओ द्वारा ऐसे गणना फॉर्म एक अभियान के रूप में पुनः सत्यापित किये जा रहे हैं जिन्हें उनके द्वारा धरातली वास्तविक स्थिति के अनुसार अन-कलेक्टेबल श्रेणी में मार्क किया गया है के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है उन्होने कहा कि इस अभियान के तहत मतदाताओं के निवास स्थलों का सत्यापन, मैपिंग का डिजिटलीकरण तथा निर्वाचन अभिलेखों को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज करना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाना है। इसके लिए अधिकारी एवं कर्मचारी घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद के सभी राजनीतिक दलों एवं सम्मानित नागरिकों व युवाओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में निर्वाचन विभाग के साथ समन्वय एवं सहयोग करते हुए बूथ स्तर पर सत्यापन कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से ही मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, विश्वसनीय एवं अद्यतन बनाया जा सकेगा, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी और लालकुआं रेलवे स्टेशनों के आसपास अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, अमृत भारत योजना के तहत चला अभियान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999