नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी, “ऑरेंज अलर्ट” जारी,-डीएम देखे video

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी, “ऑरेंज अलर्ट” जारी, किया है। उक्त के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, नैनीताल जनपद में दिनांक 02 जुलाई 2026 एवं 03 जुलाई 2026 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने जिले के लिए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  मतगणना के कार्यों में ना हो पाए कोई कमी, इन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

जिलाधिकारी ने बताया कि चेतावनी के दृष्टिगत जिले के सभी अधिकारी एवं कार्मिक हाई अलर्ट पर रहेंगे। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से तत्परता से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गों के बाधित होने की आशंका है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर JCB मशीन एवं गैंग कार्मिकों के साथ 24×7 तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  सल्ट में मकान गिरने से ग्रामीण की मौत, भूस्खलन से राज्य में 100 से ज्यादा सड़कें बंद

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले, परगना एवं विकास खण्ड स्तर पर आपदा प्रबंधन-IRS प्रणाली के नामित अधिकारी अपने मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे। तहसील स्तर पर गठित QRT टीमें भी अलर्ट मोड पर रहेंगी। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मोबाइल फोन ऑन रखने तथा प्रत्येक घंटे आपदा संबंधी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर डीएम ने आणा ग्राम पंचायत के तोक ककड़धार में रजनीश द्वारा लगभग 25 बीघा में किवी उत्पादन का स्थलीय निरीक्षण किया

जनता से अपील:
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि 2-3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के किनारे व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र दूरभाष नंबर 05942-231178 / 79 / 81

मोबाइल नंबर 8272080884

टोल फ्री नंबर- 1077

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999