SIR: मतदाता सूची पुनरीक्षण पर निर्वाचन आयोग सख्त, अन कलेक्टेबल’ और ASD सूची की दोबारा जांच

खबर शेयर करें -

uttarakhand-sir-voter-list-revision-camps

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने समीक्षा बैठक की। बुधवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के मंडलायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ये बैठक की गई। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्देश दिए गए।

फील्ड विजिट कर समीक्षा करेंगे मंडलायुक्त

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बैठक में निर्देश दिए। जिसमें कहा गया कि दोनों मंडल में मंडलायुक्त जनपदों की फील्ड विजिट कर ऐसे पोलिंग बूथ का भ्रमण करें जहां “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में मार्क मतदाताओं की संख्या अधिक है। उन्होंने निर्देश दिए मंडलायुक्त, डीईओ द्वारा जांच की गई एसएसडी सूची की भी समीक्षा करें।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी वंदना ने बबियाड़ में की जनसुनवाई, सुनीं 112 जन समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

अन कलेक्टेबल’ और ASD सूची की होगी दोबारा जांच

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बूथ लेवल अधिकारी ऐब्सेंट,शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची में शामिल मतदाताओं के गणना फार्म पर यथोचित टिप्पणी अवश्य अंकित करें। ऐसी प्रत्येक टिप्पणी पर बीएलओ सहित बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों के हस्ताक्षर प्राप्त करें।

दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए लगेंगे विशेष कैंप

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 70 ईआरओ के साथ ही 800 एईआरओ की भी तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फर्जीवाड़ा,सीएम धामी ने बैठाई SIT जांच

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपद इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नोटिस फेज में किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशानी ना हो। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि पहाड़ी क्षेत्रों में दावे आपत्तियों के निस्तारण के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कैंम्प लगाने के लिए रोस्टर तैयार किया जाए।

मैदानी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील के अतरिक्त नगर निगम,नगर पंचायत और वार्ड लेवल पर कैंप का रोस्टर तैयार किया जाए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999