uk…शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवकों से ठगी और लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह भोले-भाले युवकों को शादी के जाल में फंसाकर उनके घर पहुंचता था और योजनाबद्ध तरीके से नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें बेहोश कर देता था। इसके बाद घर में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, उसकी पत्नी और फतेह सिंह मीना के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  UTTARAKHAND LOKSABHA ELECTIONSUttarakhand Election : कांग्रेस ने नैनीताल से युवा चेहरे को मैदान में उतारा, जानें कौन हैं प्रकाश जोशी ?

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। साथ ही, गिरोह द्वारा इस तरह की अन्य वारदातों को अंजाम दिए जाने की जानकारी भी जुटाई जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999