चैंपियन के बेटे की दबंगई: पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से की मारपीट, पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी-Video

खबर शेयर करें -




राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने राजनीति व प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन से मारपीट करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगा है। यही नहीं दिव्य के साथ मौजूद गनर ने कांस्टेबल राजेश सिंह पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का भी आरोप लगा है।

video- https://youtu.be/sQc3dfAcGXg?si=W5TgAq-YDiuFbQCb

यह भी पढ़ें -  मदरसे के हॉस्टल में मिली गंभीर अनियमितताएं, बच्चों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल


राजपुर थाना पुलिस ने घटना के बाद दिव्य प्रताप सिंह और गनर राजेश सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी, हथियार लहराने और सड़क दुर्घटना सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को मौके से सीज कर दिया है और लैंड क्रूजर की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। पूरे प्रकरण के बाद आरोपी गनर को निलंबित कर दिया गया है।

साइड नहीं मिलने पर भड़के चैंपियन के बेटे दिव्य
तहरीर के अनुसार, आर. यशोवर्धन दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैसेफिक मॉल के पास पीछे चल रही कार ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन सड़क संकरी होने के चलते वे साइड नहीं दे पाए। इससे गाड़ी सवार युवक भड़क गए। मसूरी डायवर्जन पर पहुंचते ही एक सफेद लैंड क्रूजर और बोलेरो ने यशोवर्धन की गाड़ी को टक्कर मारकर रोक लिया।

यह भी पढ़ें -  कार की टक्कर से बाघ की मौत तो अज्ञात वाहन की टक्कर से मर गया गुलदार

गनर पर गंभीर आरोप
पीड़ित का आरोप है कि गनर ने उन्हें सड़क पर गिराकर लात और घूंसों से हमला किया, जबकि दूसरे युवक ने उनके ड्राइवर की ओर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, बताया गया कि हमले के दौरान गनर ने यशोवर्धन की शर्ट पर लगे तिरंगे पर भी लात मारी, जिससे मामला और गंभीर हो गया। घटना के बाद एसएसपी ने स्वयं मामले की निगरानी करने की बात कही है। पुलिस ने विशेष टीमों को संभावित ठिकानों की तलाश में भेज दिया है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में युवक ने बहला फुसलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म………… अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल………
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999