भारत के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने की ये हरकत, मैदान से VIDEO Viral

खबर शेयर करें -


IND vs PAK: कतर की राजधानी दोहा में ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 (asia cup rising stars 2025) खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट का छठे मुकाबला बीते दिन 16 नवंबर को इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 19 ओवर में 136 रनों पर ऑल आउट हो गई।


भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। हालांकि पाकिस्तान-ए की टीम ने केवल दो विकेट खोकर ये लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। टीम ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। मोहम्मद फैक ने छक्का जड़ शानदार जीत दिलाई। हालांकि जीत के बाद उन्होंने कुछ ऐसी हरकत की जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें -  UCC समिति ने सीएम धामी को सौंपा ड्राफ्ट, बताया कब होगा लागू

भारत के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने की ये हरकत
दरअसल 14वें ओवर में मोहम्मद फैक ने नमन धीर की बॉल पर छक्का जड़कर पाक को जीत दिलाई। जीत के बाद बडे़ ही आक्रामक अंदाज में फैक ने अपने दोनों हाथों को हवा में उठाकर जीत का जश्न मनाया। जिसके बाद मुंह पर उंगली रखकर चुप होने का भी इशारा किया। जिसके बाद फैक और माज ने मैदान में सजदा किया।

यह भी पढ़ें -  विभागीय लापरवाही ने ली लाइनमैन की जान -शटडाउन प्रक्रिया की घोर चूक से जागेश्वर में दर्दनाक हादसा

IND vs PAK मैच से मैदान का VIDEO Viral
मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। साथ ही मैच शुरू होने से पहले भी हाथ नहीं मिलाए गए थे। राष्ट्रगान के दौरान भी दोनों टीमों ने एक दूसरे को नजरअंदाज किया। इसी साल सितंबर में एशिया कप के दौरान सीनियर द्वारा शुरू किया गया ये चलन अब इस टूर्नामेंट में भी नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लाल कुआं -पूर्व सीएम रावत के अवैध खनन के मुद्दे के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्काकही ये बात
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999