उत्तराखंड में महिला के साथ गैंगरेप, देवर के सामने उसके दोस्तों ने की दरिंदगी

खबर शेयर करें -
GANGRAPE

उधमसिंह नगर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रुद्रपुर में महिला के साथ गैंगरेप

ऊधमसिंह नगर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से घर लौट रही एक महिला को कथित तौर पर हथियार के बल पर अगवा कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी है।

यह भी पढ़ें -  अब स्कूलों में टीचर्स की नहीं होगी कमी, शिक्षा विभाग में तैनात होंगे 599 और अतिथि शिक्षक

पीड़िता ने देवर के दोस्तों पर लगाया आरोप

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने देवर के साथ मेले से घर लौट रही थी। इस दौरान देवर के दोस्तों ने महिला को अगवा उसके साथ दरिंदगी की। मामले को लेकर महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधम सिंह नगर जिले में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर महिला सुऱक्षा को लेकर उठने लगे हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999