पिटकुल में ध्यानी की नियुक्ति पर बवाल, जन प्रहार ने की विशेष ऑडिट की मांग

खबर शेयर करें -

 

congress

पिटकुल में प्रबंध निदेशक की नियुक्ति एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए विशेष ऑडिट की मांग उठने लगी है। जन संगठन जन प्रहार ने आज Comptroller and Auditor General of Uttarakhand को एक औपचारिक प्रार्थना-पत्र प्रेषित कर Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited (पिटकुल) में कथित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय, स्वतंत्र एवं विशेष लेखा परीक्षा (Special Audit) कराने की मांग की है।

पिटकुल में एमडी नियुक्ति पर सवाल

जन प्रहार के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरिष्ठ ऑडिट ऑफिसर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। जन प्रहार के पदाधिकारियों ने कहा कि पिटकुल के वर्तमान प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। 18 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के बाद यह तथ्य सामने आया है कि नियुक्ति प्रक्रिया में प्रचलित सेवा नियमों, पात्रता मानकों और वैधानिक औपचारिकताओं का समुचित अनुपालन नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें -  अब जानें अपने शहर के प्रत्याशी की पूरी असलियत_”एक क्लिक में”

जन प्रहार ने विशेष ऑडिट की उठाई मांग

“जन प्रहार” का कहना है कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता हुई है, तो उसके बाद लिए गए सभी प्रशासनिक और वित्तीय निर्णयों की निष्पक्ष समीक्षा आवश्यक हो जाती है। संगठन ने आशंका व्यक्त की है कि निविदा प्रक्रियाओं, ठेकों, वित्तीय स्वीकृतियों और अन्य प्रशासनिक आदेशों में पक्षपात, हितों के टकराव (Conflict of Interest) और सार्वजनिक धन के संभावित दुरुपयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे दो

Appointment of Managing Director in Pitkul

संगठन ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि पिटकुल एक राज्य सार्वजनिक उपक्रम है, जिसमें सार्वजनिक निधियों का उपयोग होता है। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 148 से 151 के अंतर्गत स्थापित लेखा-परीक्षण व्यवस्था की भावना के अनुरूप पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है।

ये है संगठन की मांगें

जन प्रहार ने मांग की है कि पिटकुल के वित्तीय लेन-देन, निविदा प्रक्रियाओं और नियुक्तियों का विशेष लेखा परीक्षण (Special Audit) कराया जाए। इसके अलावा विस्तृत फॉरेंसिक ऑडिट कराकर उत्तरदायित्व निर्धारण (Fixation of Accountability) सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जांच प्रक्रिया समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी हो

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देवभूमि उत्तराखंड की सबसे बड़ी गौशाला गौधाम हल्दूचौड़ के भक्तों ने दुसरे दिन भी 4 दर्जन से ज्यादा निराश्रित गौ वंश को पहुंचाया गौ धाम
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999