हल्द्वानी में युवती पर जानलेवा हमला, पीछा और जबरन शादी का दबाव; पत्थर से सिर पर वार, आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी न्यूज़– बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर इलाके में एक युवती के साथ लगातार पीछा करने, छेड़छाड़ और जबरन शादी का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की दादी नसीमा पत्नी अनीस अहमद, निवासी जवाहर नगर ने बनभूलपुरा थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पौती अदीबा पुत्री फरहान जब भी घर से बाहर जाती थी, तो अन्ना पुत्र जाहिद निवासी गौला गेट, जवाहर नगर उसका आए-दिन पीछा करता था और रास्ते में छेड़छाड़ करता था। आरोपी युवक युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बनाता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

यह भी पढ़ें -  गधेरे में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप, एक महीने से था लापता

घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है। तहरीर के अनुसार, युवती घर से सामान लेने के लिए निकली थी, तभी आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और जबरन पकड़कर गौला की ओर ले जाने लगा। युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  चिनहट इलाके में नशीले इंजेक्शन के ओवरडोज से युवती की मौत, पड़ोस में रहने वाला एक युवक ग‍िरफ्तार

हमले में घायल युवती को उपचार के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में गंभीर चोट की पुष्टि की है। पीड़िता पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि युवती की दादी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999