घनसाली में मिला लापता बुजुर्ग महिला का कंकाल, कपड़ों से हुई शिनाख्त, इलाके में मची सनसनी

खबर शेयर करें -

 

टिहरी जिले के थाना घनसाली क्षेत्र के सेम गांव से पिछले माह 27 जनवरी से लापता 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला विक्र देवी का शव रविवार को बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का कंकाल बगल के गांव पदोखा के गदेरे के पास झाड़ियों में मिला, जहां महिला के कपड़े और खोपड़ी के अवशेष पाए गए।

27 जनवरी से घर से लापता थी बुजुर्ग महिला

बताया जा रहा है कि विक्र देवी 27 जनवरी से घर से लापता थी। कई दिनों तक घर न लौटने पर परिजनों ने 4 फरवरी को थाना घनसाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि बुजुर्ग महिला पूर्व में भी कई बार घर से गुम हो जाती थी और कुछ समय बाद वापस आ जाती थी, इसी कारण प्रारंभ में परिजनों को ज्यादा शंका नहीं हुई। लेकिन इस बार लंबे समय तक वापस न आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -  Sushant Singh Rajput Death Case में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट, CBI ने क्लोजर रिपोर्ट की दाखिल

जांच में जुटी पुलिस

शिकायत के बाद पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार को पदोखा गांव के पास गदेरे में झाड़ियों के बीच कपड़े और कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा कपड़ों की पहचान किए जाने के बाद मृतका की शिनाख्त विक्र देवी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Lionel Messi की भारत यात्रा पर लगी मुहर!, PM Modi से मुलाकात तो शाहरुख खान के साथ फुटबॉल मैच…, जानें पूरा शेड्यूल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999